यादव मातृ शक्ति सम्मान *समारोह का भव्य सफल आयोजन ग्राम दमोदा मे सम्पन्न हुआ*,,,स्वराज का अवसर जुटाकर सुदृढ़ होने की अपील की

उतई(न्यूज24कैरेट/सतीश पारख)यादव समाज रत्न पदमश्री पुरस्कृत श्रीमती फूलबासन यादव जी के मुख्य अतिथि मे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरिय यादव महिला शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में यादव महिला ने समाज को गौरवांवित करनेवाली 108 यादव मात्रृ शक्ति का सम्मान फुलबासन यादव जी ने किया , शिक्षा, खेल ,तैराकी ,पर्वत रोही ,पहलवानी, टेनिस, कबबडी, फुटबॉल, कराटे, अखाड़ा सहित स्वरोजगार के लिए मात्रृ शक्ति द्वारा संचालित गोपिका दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति दुर्ग के मात्रृ शक्तियो का सम्मान किया गया इस अवसर पर पूर्व महापौर दुर्ग श्रीमती चंद्रीका चंद्राकर ,वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती उषा टावरी , पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती रामकली यादव जी, गोपिका दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती करूणा यादव जी , यादव महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती वर्षों रितु यादव जी सहित हजारों की संख्या में यादव समाज की मात्रृ शक्ति उपस्थित रही सभी मात्रृ शक्तियों को श्रीफल प्रस्त्री पत्र ,यादव पगडी ,पिताम्बर गमक्षा सहित जय श्री कृष्ण फोटो फेम देकर सम्मानित किया गया, ततपशचात योध्दा नर्तन महोत्सव प्रारंभ हुआ और चल रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के सहयोग व यादव संघ मित्र कल्याण मंडल के सयुंक्त तत्वावधान में यादव मात्रृ शक्ति सम्मान व यादवीं शौर्य व पारिवारिक दोहो का प्रतिस्पर्धा योध्दा – नर्तन आयोजित हैं ।आयोजन का यह 17 वाँ वर्ष था।
फुलबासन ने अपने उदबोधन मे कहा दो बकरी से मैने आत्म निर्भर रहने स्वरोजगार का अवसर जुटाया , आज मेरे समुह मे दो लाख महिला जूडी हैं और 40 करोड़ का आज कारोबार चल रहाँ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *