राम चरित्र मानस गान से गांव में एकता व शांति की भावना प्रेरित होता है रूपसिंग साहू

छुरा ……..गरियाबंद ग्राम करकरा पटेल समाज एवं समस्त ग्रामवासी के अथक प्रयास से त्रि दिवसीय राम रस गुणगान महोत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दूसरा दिन अतिथि के रूप में रूपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता जिला गरियाबंद ने शामिल होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि कामना की एवं आशीर्वाद मांगा श्री साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि राम चरित्र मानस की बातों को मानव जीवन में उतारने से जीवन में सार होता है रामायण से ही जीवन जीने की कला मिलती है परिवार में माता पिता भाई बहन भाई भतीजे रिश्ते को संबंध बताता है भगवान राम की जीवन चरित्र में रूबरू कराना साथी एक आदर्श नागरिक बनने का अवसर मिलता है मानस गान से गांव में एकता व शांति की भावना प्रेरित होती है रामायण पाठ के साथ साथ धार्मिक झांकियों का आयोजन लगातार इस अंचल में हो रहा आने वाली पीढ़ी को धर्म शास्त्रों के अध्ययन के लिए प्रेरित करने का काम भी होता है हम सब गांव में एक जगह एकत्र होकर भजन कीर्तन करते हैं इससे गांव का माहौल धर्म मय हो जाता है आधुनिकता के जमाने में हम अपने धर्म शास्त्रों को नहीं भूले हैं रामचरित्र मानस कथा हम इंसान को जीवन जीने के लिए कला और व्यवहार संस्कार सिखाता है आयोजन समिति द्वारा ग्राम के ही चैतूराम पटेल उम्र 70 साल को लगातार गांव में चारों कोने में 12 महीना वृक्षा लगाते हैं और पानी भी डालते हैं इस पुण्य काम के लिए अतिथि श्री साहू जी द्वारा श्रीफल साल एवं पैर छूकर सम्मान किया गया। उक्त धार्मिक आयोजन में लगभग 100 से डेढ़ सौ के आसपास राम चरित्र मानस कथा सुन रहे थे साथ ही श्रीमती कुमारी बाई ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत कर करा मूलचंद निर्मलकर ग्राम पटेल,थानेश्वर यादव ग्रामीण अध्यक्ष,तिलक पटेल अध्यक्ष पटेल समाज,सुखी राम साहू(शिक्षक),रामकृष्ण यादव,शेखचंद पटेल,दादू राम यादव, हेम कुमार पटेल, मेघनाथ पटेल, हेमराज पटेल, नरसिंग पटेल, राधेश्याम दीवान सरपंच ग्राम पंचायत भैरानवापारा, हेमलाल नेताम पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत रानीपरतेवा, देव नारायण साहू भानु प्रताप साहू अजय राय मोनू साहू संदीप कामड़े प्रकाश साहू कार्यक्रम का मंच संचालन देवनारायण यादव जी ने की सहित भारी संख्या में श्रद्धालु गन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *