8 मई को टैगोर मैराथन भिलाई में,,,,मुख्यमंत्री ने शामिल होने दी सहमति,,,,बंगाली समाज का विशाल आयोजन,बंगला व छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति का मिश्रित आयोजन

भिलाई(न्यूज24कैरेट/सतीश पारख).. गीत वितान कला केंद्र रूवाबांधा व भिलाई बंगाली समाज के संयुक्त तत्वाधान में 8 मई को गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की स्मृति में टैगोर मैराथन आयोजित है ।उक्त आयोजन में सम्मिलित होने गीतांजलि छत्तीसगढ़ के झरोखे से संस्था व समाज के प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें आयोजन में आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री ने उक्त आयोजन में सम्मिलित होने अपनी सहमति प्रदान की है।कार्यक्रम में रविंद्र संगीत व छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की प्रस्तुति एक साथ होगी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर आयोजन उक्त आयोजन में देश भर के 250 से ज्यादा कलाकर सम्मिलित होकर अपनी प्रस्तुति देंगे।समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री निवास में उन्हे रविंद्र नाथ टैगोर का तैलचीत्र भेंट कर सम्मानित किया।कलाकेंद्र के सह संपादक मिथुन दास ने बताया की बंगाल व छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति का अनोखा संगम है।डायरेक्टर शुभेंद्रु बागची व बंगाली समाज के विमान दास सहित समाज के प्रबुद्धजन व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *