पाटन।राज्य शासन की रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पाटन के मंडी प्रागण में विकास खण्ड स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन मंडी प्रांगण पाटन में 21 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित किया गया। जिसमें पाटन विकासखण्ड के 82 मंडली आमंत्रित थे। जिसमे 60 मंडली ने भाग लिया।
समापन समारोह मुख्य अतिथि चैतन्य बघेल रहे अध्यक्षता ओएसडी आशीष वर्मा ने किया।विशेष अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, दुर्ग जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा,दुर्ग कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, जिला मानस संघ के अध्यक्ष मेहतर वर्मा,मत्स्य बोर्ड सदस्य देव कुमार निषाद, बीज निगम सदस्य शंकर बघेल,खादी ग्रामोद्योग सदस्य हेमन्त देवांगन,कौशल चन्द्राकर सहित अन्य थे।
खादी ग्रामोद्योग के सदस्य हेमन्त देवांगन ने कहा माता कौशलिया का मायके छतीसगढ़ होने के कारण भगवान राम को भांजे मानते है जिसके कारण सबके मन मे बसे है राम। मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा भगवान राम सब के आराध्य है मुख्यमंत्री ने भगवान राम के चरण छतीसगढ़ में पड़े है उन्हें राम गमन पथ के रूप में विकसित कर रहे है जिससे भगवान का आशीर्वाद छतीसगढ़ को मिला है।श्री साहू ने कहा कि हमे अपने घर मे एक गाय भी पालना चाहिए। मानस संघ के जिलाध्यक्ष मेहत्तर वर्मा ने कहा कि छतीसगढ़ सरकार ने गांव गांव में यह आयोजन कर बहुत अच्छा कार्य किया है।

प्रतियोगिता के निर्णायक नीलकंठ ठाकुर अरुण कश्यप,मंच संचालन मोहित शर्मा एवं लेखनी वर्मा ने किया।
प्रतियोगिता में प्रथम नूतन मानस मंडली धौराभांठा द्वितीय शिलसिन्धु राघव मानस मंडली परसाही तृतीय संगीत मानस मंडली निपानी रही। स्वागत भाषण जनपद सीईओ मनीष साहू ने दिया। आभार प्रदर्शन जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी ने किया।
मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष देवेन्द्र चन्द्रवँशी,शाकम्भरी बोर्ड सदस्य पवन पटेल,फकीर सिंह वर्मा, जनपद सदस्य रूपचंद साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, जनपद पंचायत के सभापति दिनेश साहू, निर्णायक नीलकंठ ठाकुर, अरुण कश्यप, सहित अन्य उपस्थित थे।

