उतई(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई , कुलपति डॉ. एन. पी दक्षिणकर एवं अधिष्ठाता डॉ. एस. के. तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत पुरई में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।आज दिनांक 25 मार्च को जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने छत्तीसगढ़ राज्य का बहुचर्चित और महत्वकांक्षी योजना “छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी ,नरवा- गरवा ,घुरवा अउ बाड़ी” एला बचाना है संगवारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरई के गौठान का निरीक्षण किया एवं एनएसएस के छात्र छात्राओं को गौठान के महत्व पर मार्गदर्शन दिए । पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग के डॉ. ए.के संतरा डॉ.ओसामा कलीम एवं डॉ.रैना दोनेरिया के द्वारा ग्राम पंचायत पुरई के स्व सहायता समूह के महिलाओं को बटेर पालन का प्रशिक्षण दिया एवं उससे होने वाले आय से अवगत कराया ।

