उतई नगर साहू समाज द्वारा 28 मार्च को भक्त माता कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन

उतई। नगर साहू समाज उतई द्वारा सामुदायिक कर्मा भवन शीतला नगर में 28 मार्च को सुबह 9 बजे से भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह,जेल,लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे।अध्यक्षता नगर साहू समाज अध्यक्ष सुमंत साहू करेंगे। विशेष अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी अश्वनी साहू सदस्य कृषक कल्याण परिषद जगदीश दीपक अध्यक्ष जिला साहू संघ राजेश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डीकेंद्र साहू होंगे।उक्त जानकारी नगर साहू समाज सचिव रोहित साहू ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *