मुलाकात :- संसदीय सचिव प्रशिक्षण स्थल पर पहुंच कर मितानिनो से की भेंट,,,,,,,,,,मितानिन का सेवा भाव प्रशंसनीय : कुंवरसिंह


डौंडीलोहारा / नर्मदाधाम सुरसुली में चल रहे मितानिनो का 26 वा चरण प्रशिक्षण में पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि गांव के पारा मोहल्ले में ग्रामीणों के सुख दुख का साथी बन कर मितानिन बेहतरीन सेवा भाव का काम कर रही है। मितानिन अपना कीमती समय समुदाय को दे रही है। इससे छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं बीमारियों की रोकथाम में सफलता मिली है। प्रशिक्षण ले रही कोचेरा की मितानिन तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंजनी कोठारी ने बताया कि सरकार मितानिनो के प्रति भी सकारात्मक रवैया अपनाएं। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समुदाय में माहौल बनाया है। खरथुली, कोरगुड़ा,नाहंदा कि मितानिनो ने बताया कि कोरोना काल मे किए गए कार्य की छाती पूर्ति राशि तथा चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार प्रत्येक मितानिन को 5 हजार की राशि शीघ्र दिलाई जाए। मितानिन नासरीन बेगम, पार्वती साहू तथा माया चंद्राकर ने संसदीय सचिव को बताया कि मितानिन को प्रत्येक माह निश्चित क्षतिपूर्ति राशि दिलाई जाए। मितानिन बहने 2002 से लगातार सेवाएं दे रही है। मितानिनो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा एवं देवरीबंगला में महिला नसबंदी शिविर की सुविधा प्रारंभ कराई जाए। संसदीय सचिव व विधायक के साथ जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, सुनील गोलछा, संजीव चौधरी, मितानिन प्रशिक्षक ललिता यादव, संतोष निर्मलकर, दीपमाला श्रीवास्तव, ऐश्वर्यामति तिवारी, सहित बड़ी संख्या में मितानिन उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *