पाटन—मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग के तत्वाधान में 26 मार्च को 22 जोड़ो का विवाह सम्पन्न होगा परियोजना अधिकारी सुमित गण्टेच ने बताया कि विवाह का आयोजन डॉक्टर खूब चंद बघेल सामुदायिक भवन में होगा सुबह 8 बजे से पंजीयन प्रारम्भ होगा विवाह की पूरी रस्म के साथ पंडित सुरेश सावर्णि 22 जोड़ो को विवाह कराएंगे समारोह में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में चैतन्य बघेल की उपस्थिति रहेगी एवँ मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू जनपद अध्यक्ष राम बाई सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य,सभापति दुर्गा कमलेश नेताम, जनपद सभापति बाला राम कोशरे के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहंगे
