मार्शल आर्ट कराटे प्रशिक्षण संपन्न,,,लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना अंतर्गत छात्राओं को प्रशिक्षण

उतई(न्यूज24कैरेट/सतीश पारख) शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोडिया दुर्ग में प्राचार्य श्री अनिल कुमार गुप्ता जी के मार्गदर्शन में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण समग्र शिक्षा 2022 के अंतर्गत दस दिवसीय मार्शल आर्ट कराटे खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 14 मार्च से 24 मार्च तक किया गया| शिविर का समापन भूतपूर्व कराटे खिलाड़ी एवम वर्तमान में एशियन रेफरी के सदस्य तथा कोच श्री अमल तालुकदार के मुख्य आतिथ्य में हुवा |
प्रशिक्षण की प्रशिक्षिका कु इवांजली साहू थीं ,इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री भरत चंद्राकर ,,आदित्य भारद्वाज ,मलेश निषाद संग ग्रामीण जन उपस्थित रहे | व्याख्याता नीलमणि उज्जवने ने बालिका आत्मरक्षा पर अपने विचार रखे | प्राचार्य सर ने सभी को आत्मनिर्भर रहने की सलाह दी | समस्त शिक्षक स्टाफ ने बालिकाओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ,अन्त में पी •टी• आई सुनील कुमार डड़सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया| मंच का संचालन व्याख्याता शीला चंद्रा ने किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *