पाटन–छतीसगढ़ कार्यकर्ता सहायिका संघ के बैनर तले आज पदाधिकारियों ने पाटन परियोजना अधिकारी सुमित गण्टेच को पोषण टेकर एप के माध्यम से विभाग को कोई जानकारी नही भेजने के सम्बंध में अपने निर्णय की ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया
संघ द्वारा सौपे ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार के निर्देश पर मोबाइल पर पोषण टेकर एप डाउन लोड कर उसके माध्यम से आगनबाड़ी खुलने से लेकर दिन भर की गतिविधि की जानकारी भेजी जाती है इसके अलावा भी अन्य जानकारी भी विभाग को भेजने के लिये दबाव दिया जा रहा है ,कार्यकर्ता सहायिका संघ अपनी मांगे एवँ समस्यायों को महिला बाल विकास विभाग के मन्त्री एवं अधिकरियो को जानकारी दी जा चुकी है लेकिन समस्या का निदान नही हो पा रहा है ब्लाक अध्यक्ष लता साहू,सचिव भुनेश्वरी साहू,उपाध्यक्ष उर्मिला कामड़े ने बताया कि मोबाइल एप जरिये सूचना भेजने की योजना 4 वर्ष पूर्व प्रारम्भ हुई थी तब विभाग द्वारा नया स्मार्ट फोन प्रदान किया गया था लेकिन 4 साल बाद लगभग सभी कार्यकर्ताओं के मोबाईल खराब हो चुके है जिससे काम करने में बहुत परेशानी हो रही है सभी कार्यकर्ता सक्षम नही है जो खुद से मोबाइल खरीद सके पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग के द्वारा मोबाइल में रिचार्ज के लिये हर महीने दी जाने वाली राशि भी नही मिल रहा है सभी ने कहा कि मोबाइल एवँ उसका रिचार्ज की राशि खुद को देनी पड़ रही है जिससे कार्यकर्ताओ को आर्थिक नुकसान हो रहा है इस स्थिति में विभाग का काम मोबाइल से करना अब मुश्किल हो रहा है ज्ञापन में कहा गया है कि विभाग द्वारा मोबाइल से काम करने के लिये दबाव दिया जाएगा तो संघ उच्च न्यायालय के शरण मे जाने बाध्य होगी, संघ के ज्ञापन में मोरेंगा बार को सेक्टर तक पहुचाने की मांग के साथ साथ गर्म भोजन की देयक राशि बढ़ाने की मांग की गई है ज्ञापन देते समय कार्यकर्ता लता कश्यप,धनेश्वरी यादव,संतोषी पांडेय नितां चन्द्राकर,केंवरा वर्मा के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे,,,
सुमित गण्टेच परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग पाटन ने बताया कि शासन स्तर से मोबाइल रिचार्ज की राशि कार्यकर्ताओ के खाते में भेजे जा रहे है,,
आँगनबाड़ी कार्यकर्ता विभाग का काम मोबाइल से नही करेंगे–कार्यकर्ता सहायिका संघ
