राजनांदगांव। जिला साहू सदन बसंतपुर राजनांदगांव में 27 मार्च को भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर एक दिन पूर्व युवा सम्मेलन एवं संध्या बाइक रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले के प्रत्येक गांव एवं नगर के सामाजिक युवा इस आयोजन में शामिल होंगे।
युवा प्रकोष्ठ के तेजेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि इस आयोजन में युवाओं के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धा , स्वास्थ्य शिविर , रक्तदान शिविर , रोजगार मेला , प्रतिभा प्रदर्शन इत्यादि का आयोजन किया जाएंगे।
रोजगार मेला में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक पंजीयन होगा। आवेदक अपने बायोडाटा के साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र साथ लाए, रोजगार मेला में भोजन व्यवस्था की गयी है।
रोजगार के अवसर
याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद गुजरात टोटल 500 पद पर भर्ती लिया जाएगा
( ट्रेड 7,8,9,10,11 12th से ITI)
Delivery Boy jobs ( 25 पद)
12th pass
Location – Raipur
SBI life ( 20 पद insurance advisor ) Location – Rajnandgaon
Call Center back office
( 40 पद call executive) 12 th pass
Raipur
ऑटोमोटिव मैनूफैक्चरिंग टेक्निशियन , रिटेल सेल्स , रिटेल सेल्स एशोसिएट , ट्रेनी , बैंक ऑफिस , कम्प्यूटर ऑपरेटर , वैल्यू बैंकर्स , मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव , टेलीकॉलर , काउंसलर , हार्डवेयर इंजीनियर ग्राफिक्स , डिजाईनर , डिजिटल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव , फार्मेसिस्ट , नॉन – फार्मेसिस्ट , अप्रेन्टिस आदि पदों पर युवाओं को नियुक्ति का अवसर मिलेगा ।
जिले के दसवीं , बारहवीं , बी.एस.सी. ( कृषि ) , स्नातक , पीजीडीसीए , फार्मेसी , आईटीआई , बी.ई. एवं बी.टेक उम्मीदवार रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं । इच्छुक उम्मीदवारो को अपने साथ पासपोर्ट साइज की 02 फोटो , आधार कार्ड तथा शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र की मूल एवं छायाप्रति भी अपने साथ लाना होगा ।
