अचानकपुर में होगा धोबी समाज पाटन राज का वार्षिक सम्मेलन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे कार्यक्रम में शामिल

पाटन। धोबी समाज पाटन राज के वार्षिक सम्मेलन 2 तारीख को अचानकपुर में होने जा रहा है। जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होने सहमति प्रदान कर दी है। समाज मे हर्ष का माहौल है समाज के युवाओं ने कमान साम्हल रखे है। तैयारी जोरों से है। समाज के पदाधिकारियों का अचानकपुर गांव में बैठक लेकर दिशा निर्देश दे रहे है। कार्यक्रम में महिलाओं की भी दखल दिख रही है। महिला अध्यक्ष अपनी टीम के साथ उत्सुकता से कार्य कर रही है। समाज के वरिष्ट समाज सेवी चुनाव तैयारी साथ साथ कर रहे है। वरिष्ठ समाज सेवी का और कोरोना वारियर का सम्मान , कम उम्र में समाज और राजनीति में अपनी दखल रखने वाले युवाओं का भी सम्मान की रूप रेखा बन रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने की सहमति मिलते ही सब वर्ग अपने अपने प्रभार कार्य मे लगे हुए है उत्सुकता का माहौल देखने को मिल रहा धोबी समाज मे मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बर पाटन राज धोबी समाज के सम्मेलन में सहभागी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *