चारामा। शहीद हेमंत दास मानिकपुरी के द्वितीय पुण्यतिथि पर आज चारामा बस स्टैंड में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू प्रदेश कोषाध्यक्ष गंगाराम बघेल संगठन सचिव भगवान सिंह साहू संयुक्त सचिव रुखम सेन स्वरूप पाल रुखम उइके सरपंच सराधु नवागांव शहीद के पिता सुख दास मानिकपुरी सेवानिवृत्त लिपिक राजस्व विभाग उपस्थित थे।
शहीद हेमंत दास मानिकपुरी को पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने दी श्रद्धाजंलि
