भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव द्वारा 22 मार्च से विधायक जनदर्शन

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगलवार 22 मार्च से विधायक जनदर्शन लगाएंगे। खुर्सीपार श्रीराम चौक में विधायक कार्यालय में सुबह 9.30 बजे से विधायक देवेंद्र यादव जनदर्शन लगाएंगे। जहां वे अपने क्षेत्रवासियों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनने व समस्याओं का निराकरण करेंगे। भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव शहरवासियों की मूलभूत समस्याओं का जायजा लेने और समस्याओं का निराकरण करने के लिए समय-समय पर जनदर्शन लगाते हैं। वार्ड दौरा करके लोगों से सीधे मुलाकात करते हैं। और वार्डों की समस्याएं का खुद मौका मुआयना करते रहते हैं। बीते कुछ समय से कोरोना काल की वजह से कोविड नियमों का पालन करने की वजह से खुर्सीपार में विधायक जनदर्शन नहीं लगा रहे थे। लेकिन अब विधायक एक बार फिर से जनदर्शन लगाएंगे। जहां क्षेत्रवासी सीधे विधायक से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *