पाटन– नगर पंचायत क्षेत्र के आंगनबाड़ियों में आज रौनक देखने को मिली सभी केंद्र बच्चों की किलकारी से गूंज रहा था ज्ञात हो कि पूरे 2 वर्षो के बाद शासन के निर्देश अनुसार आज 21 मार्च से आंगनबाड़ी केंद्र पूर्णतः खोल दिए गए हैं ।अब सुबह साढ़े9 से साढ़े 3 बजे तक केंद्र में गतिविधि संचालित होगी नगर में विकासः कार्यो के निरीक्षण करने निकले नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप वार्ड के आगनबाड़ी केंद्र 3 में चले गए जँहा कार्यकर्ता मीना वर्मा एवं सहायिका गोदावरी से बच्चो के पोषण एवं अन्य गतिविधि की जानकारी लिया एवँ बच्चों के वजन ,ऊंचाई अपने सामने करवाई श्री कश्यप पहले दिन ही वार्ड के नन्हे बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए आंगनबाड़ी केंद्र 03 एवं 04 में पहुंचे नगर पंचायत के सहयोग से केंद्र 03 में आकर्षक रंगरोगन चित्रकारी की गई है जिसमे बच्चो का ज्ञान के लिये शरीर के अंग के नाम,हिंदी अंग्रेजी वर्णमाला, इत्यादि को दिवालो में चित्रकारी की गई जो बच्चो के शिक्षा के लिये सहयोग होगा बच्चे भी इनको देखकर खिलखिला रहे थे । केंद्र क्रमांक 4 में कार्यकर्ता शिव कुमारी भोई ने नपा अध्यक्ष से केंद्र में बिजली कनेक्शन नही होने एवँ केंद्र के बाजू में खाली जगह को बच्चो के खेलने के लिये सुरक्षित करने का आग्रह किया जिस पर श्री कश्यप ने तुरंत सहमति प्रदान किया


