पाटन में ब्लॉक स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता प्रारंभ ,,26 तक होगा आयोजन 82 मंडली की होगी भागदारी,,

पाटन- राज्य शासन की रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पाटन के मंडी प्रागण में विकास खण्ड स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो 21 से 26 मार्च तक चलेगा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 82 रामायण मंडली ब्लाक स्तर में हिस्सा लेंगे फिर ब्लाक स्तर पर प्रथम आने वाले मंडली को 10 हजार की राशि से पुरष्कृत किया जाएगा जिला स्तर का आयोजन भी पाटन में किया जावेगा प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंसी ,नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, ब्लाक कांग्रेश कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,जनपद पंचायत के सभापति दिनेश साहू,रमन टिकरिहा, घनश्याम कौशिक, अंशु रजक जनपद पंचायत के सीईओ एवँ डिप्टी कलेक्टर मनीष साहू भी उपस्थित रहे प्रतियोगिता में निर्णायक नीलकंठ ठाकुर एवँ अरुण कश्यप है एवँ मंच संचालन मोहित शर्मा कर रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *