रायपुर। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ की प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन 3 अप्रेल को जगदलपुर में आयोजित की गई है। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने एवं आयोजन की तैयारी को लेकर आज राजधानी रायपुर में संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने सभी का विचार जाना साथ ही बस्तर संभाग के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से लोग भी इस आयोजन का हिस्सा बने जिसमें पिछड़ा वर्ग की अधिकार को मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष तरुण धाकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू, महासचिव कारिका दीवान, पालन साहू संरक्षक महासचिव एवं जिले के सभी पदाधिकारी 3 अप्रैल के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। राजधानी में आयोजित बैठक में कोंडागांव,धमतरी, कांकेर,रायपुर के अलावा अन्य जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश संरक्षक लीला राम साहू, गंगाराम बघेल कोषाध्यक्ष शंकर रायपुर जिला अध्यक्ष टिकेश्वर साहू हिरवानी राजेश यादव रुखम सेन संयुक्त सचिव हरि साहू, देवलाल सोनावंशी – जिला महासचिव, रैमल दीवान_ कोंडागांव (ब्लॉक अध्यक्ष),त्रिनाथ दीवान- कोंडागांव ( ब्लॉक मीडिया प्रभारी),सालिक राम जायसवाल – केशकाल (ब्लॉक अध्यक्ष), लोकनाथ निषाद -फरसगांव ( जिला मीडिया प्रभारी),जगदीश माली – (बड़ेडोंगर जोन प्रभारी), प्रदेश महासचिव गुड्डू रामपाल यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थे।
