दुर्ग। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज भिलाई छत्तीसगढ़ के प्रियदर्शिनी परिसर में स्थित भवन में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने होली मिलन का सादगी के साथ आयोजन किया। अध्यक्ष शंकर वराठे, सचिव बुधराव गायकवाड़ एवं उपकोषाध्यक्ष रमेश पाटनकर ने संयुक्त रूप से बयान देकर कहा कि स्नेह, सद्भावना एवं अनुराग के मधुर रंगों से भरा फागुन त्योहार के उपलक्ष्य में समाज के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को समाज भवन में आमंत्रित किया गया था। सदस्यों ने सद्भावना के साथ अबीर-गुलाल का टीका लगाया एवं आपस में गले लगे। अध्यक्ष शंकर वराठे ने कहा कि होली एक ऐसा पर्व है कि विपरीत विचार धाराओं का व्यक्ति भी सब कुछ भुलकर आपसे में गले लगता है। आज समाज के लोग इकट्ठे होकर एक दूसरे को अबीर-गुलाल का टीका लगाया और शुभकामनाएं दी। सदस्यों ने सबके जीवन में खुशियां आएं इसकी कामना की। होली मिलन समारोह में समाज के अध्यक्ष शंकर वराठे, सचिव बुधराव गायकवाड़, सह कोषाध्यक्ष रमेश पाटनकर, पूर्व अध्यक्ष यशवंत धोटे, भवन प्रभारी विजय गावंडे, आर एन फाटे, भीमराव महस्की, रामचंद्र पारखे, नीतिन पाटनकर, कैलाश धाडसे आदि उपस्थित थे।

