राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया

जननायक मुख्यमंत्री माननीय श्रीमान भूपेश बघेल जी
पुरानी पेंशन दिलाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी

भूपेश है तो भरोसा है – विधानसभा में लगे नारे

सम्मान समारोह के लिए दिया न्यौता – NOPRUF

पुरानी पेंशन हेतु प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना करने का किया आग्रह

पदोन्नति हेतु न्यायालय में शासन का ठोस पक्ष रखने आग्रह

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकत करके पुरानी पेंशन बहाली के ऐतिहासिक निर्णय के लिए मिठाई खिलाकर व बुके भेंटकर, भूपेश है तो भरोसा है, काहे का टेंशन मिलेगा पेंशन, भूपेश कका जिंदाबाद के नारे के साथ आभार व धन्यवाद ज्ञापित किए।

NOPRUF के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे जी ,ने मुख्यमंत्री जी से NOPRUF के बैनर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कर मुख्यमंत्री जी का स्वागत करने हेतु समय प्रदान करने का निवेदन किया।

मुख्यमंत्री जी से पुरानी पेंशन हेतु प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना करने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री जी ने आदेश जारी करते समय इस विषय को ध्यान रखे जाने का आश्वासन दिया।

पदोन्नति हेतु वन टाइम रिलेक्सेशन के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए न्यायालय में शासन का ठोस पक्ष रखने का आग्रह किया।

NOPRUF के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे जी व संजय शर्मा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु तथ्य शासन को पस्तुत किया था कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने से राज्यांश राशि का 90 अरब रुपये राज्य शासन को प्राप्त होगा,

इस अवसर पर NOPRUF के प्रदेश संचालक वीरेंद्र दुबे जी संजय शर्मा जी, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी राजेश शर्मा जी बसंत चतुर्वेदीजी , धर्मश शर्मा जी , जितेंद्र शर्मा जी, अतुल अवस्थी जी, सुनील सिंह ,हिमन कोर्राम, देवनाथ साहू, शैलेन्द्र पारीक, प्रदीप साहू, केशव साहू ,सुखनंदन कुमार साहू, योगेश सिंह ठाकुर, जितेन्द्र मिश्रा, संतोष सिंह, नारायण चौधरी, दिलीप साहू, गोपी वर्मा, विभा सिंह परिहार, जय कौशिक, नवीन चौधरी, जीवन वर्मा, किशन देशमुख, नीलमणि साहू, देवेन्द्र साहू, हंस कुमार मेश्राम,नंदकुमार साहू, कौशल साहू, नरेश पटेल, गजेंद्र नायक, गौरीशंकर पटेल, विनोद यादव, महेंद्र चौधरी, प्रदीप वर्मा, गेवाराम नेताम, वीरेंद्र कुमार देवांगन, गोपाल वर्मा, नंदकुमार ध्रुव, हेमंत यादव, नरेश पटेल, धर्मेश शर्मा, सुनील सिंह, अब्दुल आशिफ खान ,घनश्याम पटेल आदि शामिल थे।

   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *