क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संघ के अध्यक्ष शंकर वराठे ने सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को दी होली पर्व की बधाई


दुर्ग। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज भिलाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शंकर वराठे, उपाध्यक्ष प्रभाकर दाते, संगठन मंत्री सुदामा धाडसे, सचिव बुधराव गायकवाड़, सह सचिव संजय देशमुख,कोषाध्यक्ष सचिन भोंसले, उपकोषाध्यक्ष रमेश पाटनकर ने सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को, बुराई पर अच्छाई की विजय तथा सादगी एवं सौहार्द के साथ मनाने जाने वाले होली पर्व कि हार्दिक शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष वराठे ने कहा कि होली पर्व हमारी संस्कृति में प्रमुख त्यौहार है। होली त्योहार आस्था, विश्वास की जीत और अहंकार की हार का प्रतीक है। यह पर्व जीवन में आनंद, उल्लास, हर्ष, नया जोश एवं उमंग लाता है। पदाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में, सबकी खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *