जगदलपुर।छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा 3 अप्रेल को जगदलपुर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की और सम्मेलन में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिये अपनी सहमति प्रदान की है।
मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू,प्रदेश संरक्षक लीला राम साहू,पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू,प्रदेश महासचिव गुड्डू रामपाल, गंगाराम बघेल, जिलाध्यक्ष तरुण धाकड़ उपस्थित थे।
पिछड़ा वर्ग के महासम्मेलन में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
