डुन्डेरा में मनाई गयी मिनीमाता जयंती….मिनीमाता की सर्वसमाज की एकजुटता के लिए किये गए कार्य अविस्मरणीय-हर्ष साहू

रोशन सिंह@उतई।अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम महिला सांसद व सतनामी समाज के आराध्य ममतामयी मिनीमाता की जयंती ग्राम डुन्डेरा में मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि समाजसेवी हर्ष साहू व विशेष अतिथि के रूप में पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे अध्यक्ष केशव महिपाल,पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बंजारे,हेमलाल गायकवाड़,पार्षद रोहित धनकर थे।इस दौरान हर्ष साहू व समाजिकगणों द्वारा प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धार्पित किये।इस अवसर पर मुख्यातिथि हर्ष साहू ने अपने उद्बोधन में मिनीमाता के सामाजिक क्षेत्रो में किये गए कार्यो को याद करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ के प्रथम लोकसभा महिला सांसद निर्वाचित होकर पुरे भारत में शिक्षा व नारी उत्थान के साथ साथ अविभाजित मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के दिशा में अनेक कार्य किए जो आज नारी शसक्तिकरण के रूप में देखा जा रहा है, मिनीमाता सभी वर्गों में दया,करुणा एवं ममतामयी माँ के रूप में देखी व जानी जाती है छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी ने सर्वसमाज एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किये।
साथ ही सभी समाज में सामाजिक समरसता के लिए उनके द्वारा किये गए कार्य अविस्मरणीय है।
इस दौरान पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने स्वागत भाषण में मिनीमाता प्रतिमा स्थल का जयंती पूर्व उन्नयन कार्य कराये जाने के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सतनामी समाज डुन्डेरा के अध्यक्ष केशव महिपाल ने किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बीडी टंडन,प्रदीप बंजारे,लोमन सोनी,अमोली राम,मनीष खिलाडी,टीकाराम बंजारे,दिनेश बंजारे,चंदूलाल गायकवाड़,तोषण कुर्रे,प्रकाश बंजारे,संतु राम,रामेश्वर बघेल,ओमप्रकाश कोसरे,विशेश्वर कुर्रे,योगेश कुमार,दीपक चंदेल,रामेश्वर महिलांगे,संजय सोनवानी
सुनील बंजारे,पीलू बंजारे,टोपेंद कोसरे नोहर सोनवानी,त्रिभुवन कोसरे, पन्ना सोनी, पुरुषोत्तम जोशी,नील कमल कोसरे, वीरेंद्र मौर्य, विक्की मनहरे,लुमेश गायकवाड देवेंद्र महीलांगे,तिलक बारले, राकेश जांगड़े,जागेश्वर गेड्रे, अमोली बंजारे, जागेश्वर गेंड्रे, संतु बंजारे,खेमलाल,झम्मन बघेल, रोशन टंडन, वीरेंद्र सारंग,ललित बंजारे,नीलम भारती, बी.डी. टंडन,उदे राम सोनवानी, शंकर दास महिलांगे, अमोली बंजारे, मोचन खिलाड़ी, शिव बंजारे,सत्य प्रकाश बंजारे,धनेश मणिपुरी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *