मानसगान प्रतियोगिता में शामिल हुए पूर्व मंत्री व विधायक अमितेष शुक्ल छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए गए निर्णय के अनुसार पूरा राज्य में रामचरितमानस गान प्रतियोगिता पंचायत स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत पोखरा में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि अमितेष शुक्ल प्रथम पंचायत मंत्री छ, ग, शासन, विधायक राजिम, अध्यक्षता बैसाखू राम साहू पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद ने किया,
कार्यक्रम में आठ ग्राम पंचायत के मानस मंडली, सरपंच, सचिव सहित पधारे हुए थे।
मुख्य अतिथि ने कहा प्रथम आने वाले मंडली को5000 रुपये, द्वितीय को 3000 रुपये, तृतीय को 2000 रुपये पुरस्कार अपने तरफ से दूंगा।
रामचरितमानस गान शासन के दूरदर्शिता, आने वाले पीढ़ी को संस्कारवान बनाना, धर्म के प्रति रूझान, आदर्श अध्यात्म एवं संस्कृति से जोड़ने का एक अनुकरणीय पहल है,
बैसाखू राम साहू जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि
बड़े भाग मानुष तनु पावा,
सुर दुर्लभ सब ग्रंथन्हि गावा,
चौरासी लाख योनियो में मनुष्य योनि सर्वश्रेष्ठ है, कर्म योनि में ऐसा कर्म करो कि मानव जीवन सफल कर आत्मोध्दार हो जाय
यह सब हमें रामचरितमानस से अपने जीवन में उतारना चाहिए
शासन के द्वारा संचालित कार्यक्रम का सभी ने सराहना की।
ग्राम पोखरा के मानस गान प्रतियोगिता में विधायक अमितेश शुक्ल,,
