क्षत्रिय कुनबी समाज का अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न – अध्यक्ष शंकर वराठे ने दी शुभकामनाएं


दुर्ग। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज भिलाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ने बताया कि, क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज का अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन केन्द्रीय क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन भारत एवं समग्र क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज महासभा भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में एवं डाँ खुशराज धोटे, इंजीनियर अशोक महाले, इंजीनियर सतीश वराठे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें देश और विदेश के परिवारों ने भाग लिया। विश्व के कोने कोने में निवासरत कुनबी समाज के परिवार हों या देश के दूर दराज गांवों में निवासरत सभी परिवारो ने इस वर्चुअल माध्यम का लाभ लेकर अपने जीवन के लिए हमसफ़र चुनने का प्रयास किया । माता पिता ने अपने बच्चों के लिए बहुत ही सरलता से बालक एवं बालिकाओं से जानकारी प्राप्त की इसके साथ ही बालक एवं बालिकाओं ने अपने जीवन साथी को चुनने की लिए खुलकर अपने विचार व्यक्त किए । इस वर्चूअल परिचय सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यवसायियों, कृषक, जॉब वर्किंग युवक-युवतियों ने बढ़-चढकर भाग लिया । इसके साथ ही प्रथम वर्चूअल परिचय सम्मेलन के माध्यम से जुड़े रिश्तों से लाभान्वित परिवारों और बालक बालिकाओं द्वारा अपने विचार व्यक्त कर के आयोजन कर्ताओं का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया । द्वितीय चरण के वर्चूअल परिचय सम्मेलन में समाज के गणमान्य जन पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक सुखदेव पान्से, पूर्व विधायक डॉक्टर पीं.आर.बोड़खे, पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख और हेमंत विजय राव देशमुख की शुभकामनाएँ प्राप्त हुई । छत्तीसगढ़ क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज के अध्यक्ष शंकर वराठे, प्रभाकर दाते, बुधराव गायकवाड़, सुदामा धाडसे, संजय देशमुख, सचिन भोसले एवं नितिन पाटनकर ने शुभकामनाएं प्रेषित की। आयोजन समिति से डाँ खुशराज धोटे, इंजीनियर अशोक महाले, इंजीनियर सतीश वराठे, लक्ष्मीकांत सराटकर, रोशन मगरदे, नवीन बोडखे, प्रशांत गव्हाडे, संजय वागद्रे, अनिल मानकर, और मातृशक्ति द्वारा संचालन विशाखा ठाकरे, मधुबाला देशमुख, अरुणा फाटे, संगीता घोडकी, गीता सेलकरी , किरण पंडाग्रे एवं सिद्धलता महाले द्वारा किया गया वरिष्ठ संरक्षक, सुरेश सेलकरी, बी आर लोखंडे, केशव राव धोटे, रमेश मगरदे, डाँ एस डी महाले, जी आर मानकर, आर के लिखितकर, प्रभाकर दाते उपस्थिति हुये। सभी समाज बंधुओ का आभार एवं हार्दिक धन्यवाद देते हुए समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *