भरदा निवासी पशुपालक एवं कृषक नोवेश्वर कुमार को बलिराजा सम्मान मिला


दुर्ग। सत्यनारायण बजाज वाचनालय वर्धा महाराष्ट्र में आदित्य फाउंडेशन वर्धा द्वारा 13 मार्च को द्वितीय अंतररराष्ट्रीय सम्मान समारोह एवं विश्व महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामदासजी तड़स सांसद वर्धा,डॉ प्रदीप कश्यप सहित अन्य थे। कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक डॉ. अर्चना पाठया थे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार,झारखण्ड सहित अन्य राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगो का सम्मान किया गया। जिसमें दुर्ग जिला के ग्राम भरदा निवासी पशुपालक एवं नोवेश्वर कुमार को बलिराजा सम्मान महाराष्ट के नस्ल उस्मानाबाड़ी बकरी का सरंक्षण एवं संवर्धन के लिये प्रदान किया गया। नोवेश्वर कुमार को बलिराजा सम्मान से सम्मानित किये जाने पर धर्मपाल पिपरिया,राजेन्द्र पिपरिया, माधोप्रसाद पिपरिया तेजेंन्द्र गजेंद्र पिपरिया, डॉ विकास ख़ूने, डा राजकुमार गड़पाइले, डॉ सी पि मिश्रा, डॉ पी एन गुप्ता सहित ग्रामीणों एवं परिजनों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *