कांकेर। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ की टीम देवाराम साहू संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के निवास ग्राम ढोकला तहसील चारामा में सौजन्य भेंट किया। जिसमें छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, रूखम सेन संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ रायपुर, गंगाराम बघेल कोषा अध्यक्ष सूरज यादव जिला उपाध्यक्ष रामसहाय साहू अधिवक्ता हाई कोर्ट बिलासपुर ने देवाराम साहू स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने ग्रह ग्राम पहुंचे। देवाराम साहू के द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने अपने संघर्षों को याद करते हुए आगे चलने को कहा। श्री साहू ने महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला समस्त पदाधिकारियों ने श्री देवा राम साहू के स्वास्थ्य की कामना किए।
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ टीम पहुंची संगठन मंत्री के घर जाकर पूछा कुशल क्षेम
