परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद। महिला दिवस के अवसर पर जिला महिला एव बाल विकास विभाग द्वारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन गरियाबंद में किया गया था।जिसमे नारी शक्तियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जहा फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भैंसातरा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 की सहायिका बिसाहिन बाई साहू को भी स्वच्छता ,पोषण वाटिका और आंगनबाड़ी में सहयोग के साथ उत्कृष्ट कार्य के सम्मानित किया गया।
महिला दिवस पर नारी शक्ति को सम्मान से नवाजा गया…भैंसातरा के आंगनबाड़ी की सहायिका बिसाहिन साहू को स्वछता में सराहनीय योगदान के लिये सम्मानित किया गया
