उतई(न्यूज24कैरेट/सतीश पारख)
नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 3 में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 17 लाख 71 हजार आरसीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। जो लोक नाथ वर्मा के घर से बस स्टैंड पहुंच मार्ग मुख्य पाटन मार्ग तक का निर्माण कार्य होना है । वार्ड नंबर 3 के पार्षद राकेश साहू ने कहा की पहले सी सी रोड मार्ग का निर्माण हुआ था । वो काफी चार्जर हो चुका था । जिससे नगर वासी को इस मार्ग में आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना कारण पड़ता था । अब कुछ दिन में सी सी रोड का निर्माण कार्य होगा । जिससे नगर वासी को काफी सुविधा मिलेगा । इस दौरान नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी पार्षद प्रहलाद वर्मा राकेश सीमा साहू खोमेस्वर साहू एल्डरमैन ऋषि साहू एव नगर वासी उपस्थित थे ।
नगर के वार्ड 3में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 17 लाख 71 हजार आरसीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन
