मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष आज बालोद एवँ धमतरी जिले के दौरे में रहेंगे,,,

मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम माननीय श्री एम. आर. निषाद जी अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा) का बोर्ड के उद्देश्यों के अंतर्गत मछुवारों को शासन की लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने एवं मछुवारा वर्ग के कल्याण एवं विकास हेतु प्रवास कार्यक्रम निम्न हैं :-दिनांक -14/03/2021- प्रात:10:00 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोप. 01.00 बजे बालोद पहुंचेंगे। वहां वे मछुवा संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। दिनांक:-15/03/2022- प्रात:11:30 बजे बालोद से प्रस्थान जिला धमतरी के लिए.।दोपहर 1:00 बजे धमतरी आगमन एवं मछुआ संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।उपरान्त 4:00 बजे धमतरी से प्रस्थान वापस जिला रायपुर के लिए। शाम 5:30 बजे रायपुर आगमन एवं रात्रि विश्राम करेंग। दिनांक -16/03/2022-प्रात:11:30 बजे रायपुर प्रस्थान से जिला महासमुंद के लिए।दोप. 01:00 बजे महासमुंद आगमन एवं मछुआ संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपरान्ह 04:00 बजे महासमुंद से प्रस्थान वापस जिला रायपुर के लिए। शाम 05:00 बजे रायपुर आगमन एवं रात्रि विश्राम करेंगे। कोविड 19 के अंतर्गत शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सम्मिलित होने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *