हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रेक पर मार्निग वाक कर रही युवती की मालगाड़ी से कटने से मौत

दुर्ग ( न्यूज24 कैरेट..सतीश पारख)दुर्ग में एक छात्रा हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चलती जा रही थी उसी दौरान पीछे से आई मालगाड़ी के लोको पायलट ने काफी देर तक हॉर्न दिया, हेडफोन की वजह से लड़की हॉर्न नहीं सुन पाई और वह उसकी चपेट में आ गई,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है,

मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मृतिका श्वेता यादव पिता राधेचरण यादव ,उम्र 24 वर्ष गया नगर दुर्ग मे परिवार क़े साथ किराये क़े मकान मे रहते थी। आज सुबह 6:00 बजे के करीब मोबाइल एवं सिर पर हेडफोन लगाकर लोअर टीशर्ट पहने घर से निकली थी। 1 किलोमीटर की दूरी पर उरला रेलवे फाटक के समीप विद्युत पोल क्रमांक 818 के पास सुबह करीब 6:40 बजे मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इस दौरान लोको ऑपरेटर के द्वारा युवती को पटरी पर देखकर हार्न भी बजाया गया। परंतु वह पटरी पर से नहीं हटी, ऐसा लोको ऑपरेटर के द्वारा पुलिस को बताया गया। मृतिका राजनादगाँव दिग्विजय सिंह कॉलेज मे स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही थी। विगत 4 माह से वह कॉलेज नहीं जा रही थी।

लोगो ने भी दी आवाज पर हेडफोन की वजह से सुन नही पाई

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मालगाड़ी के लोको पायलट ने लड़की को देख लिया था और ट्रेन धीमा करते हुए हॉर्न भी दे रहा था। हेडफोन लगाए होने के चलते वह ट्रेन का हॉर्न सुन नहीं सकी, वहां कुछ लोगों ने भी उसे आवाज दी, लेकिन उसने नहीं सुना, इसके बाद पोल नंबर 818 के पास वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *