वन विभाग के रिटायर एसडीओ सारे नियमो को ताक में रखकर करवा रहे है अवैध बोल्डर तोड़ने और परिवहन का कार्य, बोल्डर का शासकीय कार्य में हो रहा है उपयोग

  • गरियाबंद जिले में अवैध खनन व परिवहन की जानकारी देने नही है कोई टोल फ्री नंबर,खनिज विभाग के जि़म्मेदार अधिकारी नही उठाते है फोन

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

गरियाबंद जिले के छुरा तहसील के आखिरी छोर में स्थित ग्राम जुनवानी में अवैध रूप से बोल्डर तोड़ने और परिवहन का कार्य जोरो पर चल रहा है।बिना विभागीय परमिशन और सारे नियम, कायदा और कानून को ताक में रखकर खुलेआम खनिज संपदा बोल्डर का परिवहन अवैध रूप से महीनो भर से किया जा रहा है और इस बोल्डर को जारगांव रवेली पर करोड़ो रूपए की लागत से बनने वाले पुल पर खपाया जा रहा है।अवैध रूप से बोल्डर की चोरी कर शासन को लाखो रूपए की राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है।इसके बावजूद भी स्थानीय प्रशासन जानकर भी अनजान बैठे है और किसी भी प्रकार से अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।जिसके चलते अवैध बोल्डर तोड़ने और परिवहन करने वालो के हौसले बुलंद है।

आपको बता दे की वन विभाग के रिटायर एसडीओ रामलाल पैकरा ने छुरा तहसील के ग्राम जुनवानी में जमीन खरीदा है।जिसे मछली पालन हेतु तालाब बनाया है।उक्त जमीन में बड़े बड़े पत्थर थे।जिसे तालाब बनाने के दरम्यान बाहर निकाला गया था।जिसे अब रिटायर एसडीओ द्वारा बोल्डर का आकार दिया जा रहा है और मजदूरों से पत्थरों को बोल्डर साइज में तोड़वाकर जरगांव रवेली के घुनघुटीनाला में बनने वाले सममर्सिबल ब्रिज निर्माण में ठेकेदार को बेच रहे है।जिसके लिए इनके द्वारा किसी भी प्रकार से संबंधित से अनुमति नहीं लिया गया है।जबकि रामलाल पैकरा वन विभाग में एक जि़म्मेदार और ओहदे पद पर रह चुके है और सभी नियमो से वाकिफ है।उसके बावजूद भी नियमो की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर कानून को ठेंगा दिखाने में लगे है।जिससे साफ जाहिर है की पैकरा जी जानबूझकर शासन की राजस्व की राशि चोरी करने और अपने पहुंच का दुरुपयोग कर मनमानी पूर्वक बोल्डर की अवैध तोड़ाईं और परिवहन दिनदहाड़े करवाने से भी गुरेज नहीं कर रहे है।मामले को लेकर खनिज अधिकारी फागू राम नागेश को लगातार फोन किया गया लेकिन उन्होंने पहले की भांति फोन उठना उचित नहीं समझा।

जब इस मामले को लेकर हमारे संवादादता ने रिटायर एसडीओ रामलाल पैकरा से उनका पक्ष जानने उनसे मिले तो उन्होंने कहा की आप लोगो को जो छापना है छापो ,मै भी उधर से फोन करवाता हु।

तो वही इस मामले को लेकर छुरा तहसीलदार किशोर शर्मा ने पटवारी को मौके में भेजकर जांच करवाने की बात किए थे। जब पटवारी गाबिल ध्रुव से संपर्क कर जानकारी लिया गया तो बताया की नायब तहसीलदार कुसुम प्रधान ने बोल्डर तोड़ने और परिवहन के संबंध में जांच के संबंध में निर्देश दिए है।मौके पर जाकर देखूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *