शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई के 47 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

रोशन सिंह@उतई । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई में कक्षा 9 वी की 47 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत निशुल्क सायकल वितरण किया गया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी ने छात्राओं को सायकल का चाबी सौपते हुए कहा की शासन ने छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण योजना बनाया है जिसका लाभ छात्राएं ले रही सायकल पाकर छात्राएं बेहद खुश नजर आई।सायकल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने में सुविधा होगी और समय पर विद्यालय पहुंचेंगी।मौके पर पार्षद सरस्वती साहू सुरता सिंह गढ़े प्रहलाद वर्मा बीरेंद्र गोस्वामी तोषण साहू कांति वर्मा सुनीता वर्मा एल्डरमैन खुमान सिंह साहू प्राचार्य चंद्रकिरण साहू सतीश पारख कमलेश ठाकुर श्याम लाल ठाकुर सहित विद्यालय के स्टाप छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *