परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद
छत्तीसगढ़ में पहले मर्तबा छत्तीसगढ़ी बोली पर केन्द्रित सीरियल बनाने की पहल किया जाना प्रशंसनीय सराहनीय और गौरव का विषय है जिसकी तैयारियां जोरों पर है इसके इस महत्वपुर्ण सीरियल मे काम करने अभिनय करने के इच्छुक कला दल , रामायण मंडली , लीला मंडली , जस झाकी, लोक मंच एंव अन्य विधा के कलाकार इस आडिशन में भाग ले सकते हैं जो निर्धारित तिथि 13 मार्च रविवार को राजिम नगर पंचायत स्थित मंगल भवन में सुबह 10 बजे उपस्थिति दे सकते हैं जो दोपहर 04 बजे तक जारी रहेगा जिसका दायित्व संभाल रहे छतीसगढी लोक कला मंच ” संझा बिहनिया ” लोहरसी के संचालक और कला परंपरा जिला गरियाबंद के प्रदेश संयोजक राजकुमार यादव को जिम्मेदारी दिया गया है । यादव ने बताया कि इसमें इच्छुक नये पुराने सभी प्रकार के कलाकार आडिशन में हिस्सा ले सकते है। जिसमें चयनित कलाकारों को अभिनय गायन वादन आदि के क्षेत्र में दक्षता अनुसार सुनहरा अवसर मिलेगा ।
