लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद जिले में होली पर्व और सबे बारात शांतिपूर्वक मनाने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर नम्रता गांधी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक तथा नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, तथा नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला प्रतिनिधि, डीएफओ, एडीएम सम्मिलित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से होलिका दहन, होली त्यौहार एवं रंगपंचमी के अवसर पर संदिग्ध व्यक्तियों/अपराधियों का घर पकड़कर नाका बंदी करना एवं निरंतर पेट्रोलिंग गश्त कराये जाने अनुविभाग एवं तहसील स्तर पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी की नियुक्ति। होलिका दहन सार्वजनिक रोड एवं बिजली के तार एवं हरे भरे वृक्षों के नीचे नहीं करने। जबरन चंदा वसूली व किसी धर्म एवं व्यक्ति विशेष पर ऐसी कोई टिप्पणी ना करें, जिससे उसकी मान-सम्मान में ठेस पहुंचे। मोटर सायकल में तीन सवारी एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कार्यवाही। मुखौटा खरीदी बिक्री पर कार्यवाही। सार्वजनिक महत्वपूर्ण चौक चौराहों, मंदिर, मस्जिद गिरजाघर पर सुरक्षा व्यस्था। किसी व्यक्ति पर जबरिया रंग नही डालने। ग्रामीण/ शहरी क्षेत्र में होलिका दहन स्थलों की सूची संबंधित थाना प्रभारी उपलब्ध कराने। कोलाहाल एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे के बाद नहीं करने। होलिका दहन रात्रि 11 बजे तक सम्पन्न कर लेने। होली जलाने के लिए हरे भरे पेड़ों को न काटा जाये, प्रयास हो कि गौकास्ट का उपयोग किया जाए। होलिका दहन के लिए अनावश्यक किसी के घर के दरवाजें खिड़की बांस बल्ली आदि की अवैध परिवहन न किया जाए। होटल एवं ढाबों पर मादक पदार्थ एवं नशीले पदार्थ की बिकी होती है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही करने तथा वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुये कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए शांतिपूर्वक होली का पर्व माने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान भी जिलेवासियों को सम्प्रदायिक सौहाद्र व भाईचारे के साथ मिलजुलकर पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनधियों एवं नगरवासियों ने जिले की गौरवमयी परम्परा को कायम रखते हुए शांतिपर्वूक होली पर्व एवं शबे बारात सम्पन्न कराने आश्वस्त किये। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े विकासखण्ड स्तरीय के अधिकारियों को संबंधित अनुविभाग व थानों एवं ग्राम पंचायतों में भी शांति समिति की बैठक आयोजित कर शांतिपूर्वक पर्व मनाने लोगों से आग्रह करने कहा गया।
