रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 समितियों के माध्यम से उपार्जित धान पर 3 प्रतिशत मान्य सुखत उपरांत देय राशि के भुगतान के सम्बंध में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित रायपुर द्वारा बुधवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को बैंक की व्यय की प्रतिशत का राशि एवं अपेक्स बैंक को सुपरिवाइजिंग कार्य की राशि से कटौती किये जाने के निर्देश दिए गए है। छत्तीसगढ़ के सभी 28 जिलों के समितियों को एक सौ दो करोड़ सड़सठ लाख छब्बीस हजार सात सौ चौरानब्बे रुपये बयासी पैसे सम्बंधित समितियों को भुगतान किया गया।
सहकारी समिति कर्मचारी संघ रायपुर के प्रदेशाध्यक्ष ईश्वरी साहू ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सहकारी समिति की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी साथ ही समिति के कर्मचारियों ने भी खुशी जाहिर किया है।
