लोकेश्वर सिन्हा गरियबन्द
गरियबन्द जिले के छुरा ब्लॉक मुख्यालय में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर एवं गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा मंडल छुरा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। वही जिला अध्यक्ष भाजपा गरियाबंद ने कहा कि यूपी, उत्तराखंड सहित चार राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है। वहीं यूपी की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताते हुए अपना जनाधार दिया है। जिसके चलते यूपी में सीएम योगी की दोबारा सरकार बनने जा रही है। चार राज्यों में भाजपा की जीत पर छुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी किये इस कायर्क्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष, खोमन चंद्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष, थानसिंग निषाद सभापति, हेमंत कंसारी सांसद प्रतिनिधि, रामलाल कुलदीप मण्डल महामंत्री, चित्ररेखा ध्रुव, मिना चन्द्राकर रजनी लहरे पार्षद, लुकेश्वरी निषाद कौसिल्या ठाकुर, राजा सोनी, युवराज सिन्हा, अजमेर खान, गुलजार अली, इमरान अली, धरमदास, थदानी, सरवर खान, सौरभ सारडा, विष्णु सिन्हा, खेमराज निर्मलकर, विजय देवांगन, हिरेन्द्र साहू, प्रेम कौसिक, योगेश सेन, संकर सचदेव, रुद्र देव, नारायण पटेल, बलराज पटेल, चमन साहू, गैंद ध्रुव, मोहेंद्र सिन्हा, नरेंद्र पटेल, अशोक माधवानी, गैंद ध्रुव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
