दो दिवसीय खेल मेला में छ.ग. के प्राचीन खेलों का होगा आयोजन राज्य स्तरीय खेल मेला आज से

देवरीबंगला / ब्लॉक युवक कांग्रेस देवरी द्वारा नर्मदाधाम सुरसुली में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल मेले का आयोजन 12 एवं 13 मार्च को किया गया है। ब्लॉक युवक कांग्रेस के नोबेल दीप ने बताया कि खेल मेले में महिला युवा तथा बुजुर्ग वर्ग में खिलाड़ी भाग लेंगे खेल मेले में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल रस्सा खींच, लंबी कूद, गोला फेक, कुर्सी दौड़, बैडमिंटन, शतरंज, व केरम बोर्ड का आयोजन होगा। सभी वर्गों के खेल स्पर्धा में आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। खेल मेले का शुभारंभ शनिवार को संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर करेगी। विशेष अतिथि जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकाडे, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, सुचित्रा साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, कोदूराम दिल्लीवार, भोजराम साहू, चंद्रहास देवांगन होंगे। समापन कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक के मुख्य अतिथि, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णानंद कोको पाढी की अध्यक्षता तथा युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के विशेष आतिथ्य में संपन्न होगा। 13 मार्च को संध्या 6:00 बजे लोक गायिका आरू साहू के छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *