लोकेश्वर सिन्हा
गरियबन्द— जिला मुख्यालय से महज ही 30 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पतोरा दादर के आश्रित ग्राम कसाबय में उद्यानकी विभाग के द्वारा संचालित राज्यपोषित पोषण बाड़ी हितग्राहियों को जनपद सदस्य छबिराम नेताम के कर कमलों से सब्जी पौध बटा गया। उपस्थित हितग्राहियों को बैगन, मिर्च, खीरा और खुम्हड़ का पौधा वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी जे एस ध्रुव (वरिष्ट उद्यान विकास अधिकारी) और बृजेश उदय (ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी) के द्वारा और भी कई विभागीय योजना की जानकरी दिए गए। वही हितग्राहियों ने कहा कि हमे विभाग द्वारा जो पौधे मिले है उस पौधों को लेने या उसके बीज लेने के लिए दूर जा कर लेना पड़ता हैं लेकिन अब उद्यनिकी विभाग द्वारा हमे हमारे जनपद सदस्य छबिराम नेताम जी के प्रयास से सब्जी के पौधे बीज अपने गांव में मिल गया।
