पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से कर्मचारियों ने की आतिशबाजी…भूपेश सरकार का जताया आत्मिक आभार

रोशन अवस्थी@देवभोग।छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार द्वारा गत 9 मार्च को बजट में कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पुरानी पेंशन की बहाली करने पर कर्मचारियों में खुशी की लहर है!होली से पहले इस बड़ी सौगात मिल जाने से मैनपुर विकासखण्ड के अन्तर्गत आने वाले अमलीपदर क्षेत्र के सैकड़ों कर्मचारियों ने नगर के बस स्टैंड में एकत्रित होकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली!तथा पटाखे फोड़के खूब आतिशबाजी के साथ मिठाईयाँ बांटकर भूपेश सरकार का आत्मिक आभार व्यक्त किया!इतना ही नही बल्कि सरकार के तारिफ़ में नारा लगाते हुए कहा कि भूपेश है तो भरोसा है!इस मौके पर उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के प्रवक्ता श्री श्रवण सतपथी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर के अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, जीवन यादव,अनुराग वाघे,को कर्मचारियों ने मुह मीठा कर सरकार का आभार जताया!श्रवण सतपथी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर के अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव अनुराग वाघे,को कर्मचारियों ने मुह मीठा कर सरकार का आभार जताया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *