चार राज्यों में भाजपा की जीत से उत्साहित कुम्हारी भाजपा मंडल ने मनाया जश्न


विक्रम शाह@कुम्हारी । पांच में से चार राज्यों में भाजपा की शानदार जीत से उत्साहित कुम्हारी भाजपा मंडल ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाईयां बांट कर जीत का जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष पी एन दुबे ने कहा कि उत्तरप्रदेश में पुनः योगी का आना प्रदेश की 25 करोड़ जनता की जीत है। राकेश पाण्डेय ने कहा कि यह मोदी जी के नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोगों का विश्वास ही है की आज भाजपा ने पांच में से चार राज्यों में विजय पताका लहराई है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की इस जीत को यादगार जीत बनाने के लिए पटाखे फोड़कर मिठाईयां बांटी और जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए। इस मौके पर राकेश पाण्डेय जिला सह कोषाध्यक्ष, पी एन दुबे मंडल अध्यक्ष, लोकेश साहू नेता प्रतिपक्ष, ओंकार प्रसाद मारकंडे, राजू निषाद, विनोद बंजारे पार्षद गण, गोल्डी गोस्वामी, कैलाश सोनकर मंडल महामंत्री, दीपक चतुर्वेदी वीरेंद्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिन्हा, सुमित द्विवेदी युवा मोर्चा महामंत्री, श्रीमती रीता पांडे , फिंगेश्वर साहू, खिलावन शर्मा, उमेश ध्रुव एवं प्रवीण सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *