नारी तू नारायणी है….. —नीलकंठ


छुरा…….. एकीकृत आँगनबाड़ी बाल विकास परियोजना छुरा के परियोजना अधिकारी सी एल साहू के निर्देशानुसार छुरा सेक्टर के पर्यवेक्षक कुत्ती साहू के मार्गदर्शन पर विश्व महिला दिवस पर ग्राम पंचायत खरखरा के आश्रित ग्राम पण्डरीपानी में जागृति शिविर का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ ग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर थे। अध्यक्षता प्राथमिक शाला के शिक्षिका बसंती साहू ने किया।
विशेष अतिथि बतौर मितानीन रानी साहू, पूर्व सरपंच हेमंत ध्रुव, पूर्व उपसरपंच प्यारे लाल साहू उपस्थित थे।
आँगनबाड़ी कार्यकर्ता रतना भोई ने सुकन्या योजना, सरस्वती ने नोनी सुरक्षा योजना, ललिता ने मातृ वंदना योजना की विस्तार से जानकारी दी।चरौदा सेक्टर के सुपरवाइज़र रेखा देवाँगन ने पोषण आहार, महतारी जतन योजना, बी सी जी, खसरा, पोलियो, करोना टीका,भ्रुण हत्या,बाल संरक्षण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती देवी की पूजा आराधना कर शुभारंभ किया गया।
विशेष अतिथि रानी साहू ने चारो युगों में नारी के प्रति हुऐ अपमान को लेकर स्वरित दुख भरी गीत गाती गयी। अध्यक्षता कर रही शिक्षिका बसंती साहू ने कहा अब नारी कमजोर नहीं है। पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर चलने की क्षमता रखती है। डरे नही सामना करे।
मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि नारी अबला नही सबला है। शिक्षा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो कही भी, कोई भी के सामने झुकने की जरुरत नही है। नारी तू नारायणी है। अनेक उदाहरण देते हुए समस्या।
महिलाओं के कुर्सी दौड़, बिंदी लगाना, मोमबत्ती जलाने व मटका फोड़ का प्रतियोगिता रखा गया था। विजेता प्रतिभागी को इनाम वितरण किया गया।
इस अवसर पर सेक्टर सिवनी के पर्यवेक्षक कल वर्मा,रामेश्वरी मिरी, पंच संगीता ध्रुव, गायत्री ध्रुव, रामेश,दीनू,भगत,सहित कार्यकर्ता, सक्हायिका, ग्रामीण महिला बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ््

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *