बजट में सर्वहारा वर्ग के लिए आने वाला कल की खुशहाली समाहित- हीरा लाल वर्मा

अहिवारा। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट 2022-23 में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार करते हुए सुकमा के जगरगंडा में 30 बिस्तर अस्पताल, खैरागढ में 50 बिस्तर सिविल अस्पताल के भवन तथा दुर्ग जिले के अहिवारा में 10 बिस्तर एन. आर. सी. स्थापना हेतु 45 पदों की स्वीकृति करने पर हीरा लाल वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी अहिवारा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की बजट से छ. ग. में सिंचाई का क्षेत्र बढ़ेगा।किसान उन्नतशील और आर्थिकरूप से सक्षम होंगे। युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार तथा सरकार नौकरियों में अवसर मिलेगा। नये उद्योग स्थापित होने से राज्य का राजस्व भी बढ़ेगा। वर्मा ने आगे कहा कि अटल सरकार के समय से बंद हुई शासकीय कर्मचारियों की पेंशन योजना को राज्य में पुनः लागू कर उनके भविष्य को सुरक्षित किया है। यहा कला, संस्कृति, परंपरा एवं तीज त्यौहारों का संरक्षण व प्रचार प्रसार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *