उतई (सतीश पारख)..छत्तीसगढ़ प्रदेश के वार्षिक बजट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अंशदाई पेंशन योजना को खत्म करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के फैसले पर पूरे प्रदेश भर में शिक्षकों और कर्मचारियों मैं उत्साह की लहर दौड़ गई है छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला दुर्ग के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग के पास एकत्र होकर बड़े उत्साह के साथ मिठाई खिलाकर, पटाखे फोड़ कर एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया शिक्षकों का उत्साह देख कर लग रहा था मानो होली का त्यौहार एक सप्ताह पहले ही आ गया हो । छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा के कुशल रणनीति कर्मचारियों को मिली सौगात से जिले के कर्मचारी वर्ग बहुत ही उत्साहित हैं । एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन की महत्ता बताते हुए इसे मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया और इस उनके इस निर्णय को कर्मचारियों के प्रति एक बहुत ही संवेदनशील और साहसिक निर्णय बताया है । आज के शिक्षा पूर्ण वातावरण में नाच गाकर शिक्षकों ने होली मनाई जिसमें जिसमें जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न साहू ब्लॉक अध्यक्ष किशन देशमुख, महामंत्री ओमप्रकाश पांडे, ब्लॉक सचिव महेश चंद्राकर श्रीमती सरस्वती गिरिया, विनीता दुबे ,सारंगिणी शर्मा, अंजलि बोस राखी देवांगन, वीरेंद्र वर्मा, टामिन वर्मा, प्रीति शर्मा शत्रुघ्न साहू किशन देशमुख राजेश चंद्राकर, महेश चंद्राकर महेश चौधरी ,ओम प्रकाश पांडे रोहित देशमुख वीरेंद्र वर्मा चंद्रहास साहू महेश चौधरी लोमन् ठाकुर ,संजय चंद्राकर रोमनदेशमुख,महेश चंद्राकर धनराज डहरे ,रोहित देशमुख टिकेंद्र चंद्राकर, चंपालाल पारधि, संजय सिन्हा, अमिता हरमुख, धनेश्वरी देशमुख सहित शिक्षा विभाग के सैकड़ों अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे
पुरानी पेंशन बहाली से शिक्षकों में खुशी की लहर टीचर्स एसोसिएशन ने मनाया जश्न
