उतई। छत्तीसगढ़ मे इस वर्ष 2022 का बजट 9 मार्च को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा विधानसभा मे पढ़ा गया ।
जिस पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे दुर्ग के नेता श्री धर्मेंद्र बंजारे ने प्रतिक्रिया देते हुवे कहा की इस वर्ष का बजट भी अन्तत: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओ व महिलाओ के लिए निराशा जनक ही रहा ।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने अपने बजट मे बेरोजगार युवाओ के लिए कोई स्थान नही देकर और ना ही चुनावी घोषणा पत्र मे किये वादे बेरोजगारी भत्ता व शराबबन्दी को लेकर कुछ भी नही किया है।
साथ ही प्रदेश की महिलाओ के सम्मान व सुरक्षा को माननीय मुख्यमंत्री जी के बजट मे कोई स्थान नही मिलने पर प्रदेस के युवा व महिला ठगा सा महसुस कर रहे ।।।
फिर ठगे गए छत्तीसगढ़ के युवा बेरोजगारो व महिला – धर्मेंद्र बंजारे
