पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बुधवार को बजट 2022-23 पेश किया गया। जिसमें दुर्ग जिले के लिये विभिन्न नवीन कार्यों की स्वीकृति मिली है। जिसमे पाटन ब्लॉक के ग्राम अचानकपुर के ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग ग्राम छाटा से अचानकपुर पहुंच मार्ग लंबाई3.30 किमी एवं एसआरटी फुंडा से अचानकपुर पहुंच मार्ग 3.80 किमी सड़क निर्माण कार्य को बजट में शामिल किया गया। गौरतलब हो कि ग्राम अचानकपुर ग्रामिणो द्वारा लगभग 30 वर्ष से इस सड़क को बनाये जाने की मांग की जा रही थी वर्ष 2021 में युवा शक्ति क्लब के द्वारा 26 जनवरी को आयोजित रामायण सम्मेलन में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा से उक्त सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति की मांग की गई थी। जिस पर मुख्यमंत्री के ओएसडी ने अतिशीघ्र सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने की बात कही थी। सड़क निर्माण कार्य को बजट 2022-23 में शामिल किए जाने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं ओएसडी आशीष वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिसमे प्रमुख रूप से श्यामलाल साहू,किशन हिरवानी,देवा मानिक,देवानंद साहू,दिलीप साहू,गोपी साहू, राजू यादव,श्रीमती कृष्णा साहू, संजय हिरवानी, मोना साहू,सरपंच हेमंत ठाकुर,खेमीन यादव,टेमन मानिकपूरी,दुकालू साहू,रितिक हिरवानी, सहित अन्य शामिल है।
