रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भूपेश सरकार द्वारा आज पेश की गई बजट पर ट्वीटर में अपने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भूपेश सरकार का बजट बिना आत्मा के शरीर, बिना पानी के नदी, बिना ऊंचाई के पहाड़ और फूले हुए गुब्बारे जैसा है, जिसमें न दूरदर्शिता है, न ही विजन है। महिलाओं, बेरोजगारों, किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों, बेटियों के लिए इस बजट में सिवाय निराशा के कुछ नहीं है।
भूपेश सरकार का बजट बिना आत्मा के शरीर, बिना पानी के नदी, बिना ऊंचाई के पहाड़ और फूले हुए गुब्बारे जैसा है-डॉ रमन सिंह
