दुर्ग जिले के स्वास्थ्य विभाग के नव पदस्थ मुखिया डॉक्टर जे.पी. मेश्राम का आज स्वागत एवं सम्मान स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के द्वारा किया गया मेश्राम सर का स्वागत संघ के जिलाध्यक्ष पंकज राठौर एवं संघ के सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया जिसमे डॉ आर. के खंडेलवाल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । इस स्वागत की घड़ी में संघ कि ओर से जिला महिला प्रकोष्ठ अध्य्क्ष दामिनी साहू, सचिव चंद्रहास देशमुख, उपाध्यक्ष संजय रावनहते एवं भारती,कुसुम लता , चित्रसेन चन्द्राकार, देव बघेल,रुपेश पटेल, विकास चंद्रवंशी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे संघ के जिला अध्यक्ष ने कर्मचारियों को होने वाली विभिन्न समस्याओं से मेश्राम को अवगत कराया। ज्ञात हो कि मैदानी स्तर पर नियुक्त स्वास्थ्य संयोजक जिसके द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम का संपादन मैदानी स्तर पर होता है जैसे मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण, सघन टीकाकरण, मातृत्व एवं शिशु सुरक्षा,जल जनित रोग नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम एवं अन्य बीमारियां जो समुदाय में फैलती है की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वर्तमान में पिछले 2 वर्ष से कोरोना बीमारी से समुदाय को बचाने हेतु लगातार जांच,टीकाकरण, स्वास्थ्य संयोजक द्वारा किया जा रहा है।
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का किया स्वागत
