पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करने के लिये राष्ट्रीय पुरानी बहाली संयुक्त मोर्चा जिला गरियाबन्द ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जताया आभार….. होली के पहले ही होली मनाया

रवेन्द्र दीक्षित,,

गरियाबंद…आज राज्य का बजट पेश करते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की इसके साथ ही गरियाबन्द में भी कर्मचारियों ने गुलाल लगा , मिठाई खिला, नारेबाजी कर राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए होली के पहले ही होली मनाई।
नई पेंशन योजना लागू होने के बाद कर्मचारी गण काफी परेशान थे, तथा लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे थे। इसके लिये संयुक्त मोर्चे का भी गठन किया किया तथा अपने स्तर पर ज्ञापन सौंप मांग करते रहे आज राज्य का बजट पेश करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की। घोषणा के साथ ही गरियाबन्द में भी कर्मचारियों ने अपनी खुशी का इजहार गुलाल लगा, मिठाई खिला नारेबाजी कर किया। इस अवसर पर परमेश्वर निर्मलकर, गिरीश शर्मा, नन्दकुमार रामटेके, जितेंद्र सोनवानी, सलीम मेमन, संजय यादव, मुकुंद कुटारे, सुरेश केला, ईश्वरी देवांगन, नरोत्तम पटेल, झीलेन्द्र साहू, छबिलाल नेताम, नोहर सोनी, नारद मेश्राम, अर्जुन ध्रुव, जय करण साहू, नवलकिशोर मेश्राम, नर्मदा सिन्हा, राधेलाल ध्रुव, जानकी निर्मलकर, संगीता पाटिल किरण ध्रुव, संगीता केला, सतरूपा विपरे, गायत्री नेताम, डेमांजली नायक, चुकेश्वरी सिन्हा,अंजू सोनटेके, ईश्वरी कंवर, किरण त्रिपाठी, गीता नेताम एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *