भूपेश सरकार की बजट ने सभी वर्गों के लिये किया न्याय-राकेश ठाकुर


पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को बजट पेश किया है। बजट में राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन को बहाल करने की घोषणा है।
बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किसान नेता एवं पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग राकेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा पेश की गई बजट ने सभी वर्ग के लोगो के साथ न्याय और सुरक्षा दिलाने वाला बजट बतलाया। श्री ठाकुर ने कहा कोरोना महामारी के बाद भी छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बजट में सभी वर्गों के लिए राहत की घोषणाएं की है। 2022-23 में राज्य के भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को अब आगामी साल में वार्षिक सहायता राशि 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार करने की घोषणा की गई है। व्यवसायिक एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में राज्य के स्थानीय प्रतिभागियों के परीक्षा शुल्क माफ किया गया है। भूपेश बघेल एक किसान है उन्हें किसान का दर्द पता है। इसलिये उन्होंने बजट में किसानों को सिंचाई में राहत देते हुए 5 हार्स पावर तक के कृषि पम्म को निःशुल्क बिजली प्रदान के लिये 2600 करोड़ का प्रावधान रखा है। जिससे राज्य के 5 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *