छत्तीसगढ़ में कई बड़े व्यवसाइयों के घर पर आयकर विभाग ने बुधवार को सुबह छापा मारा. दुर्ग संभाग और दुर्ग जिले में कई बड़े कारोबारियों के यहां इनकम टैक्स की टीम पहुंची है. इनकम टैक्स की एक टीम कवर्धा भी पहुंची. सुबह 5 बजे इनकम टैक्स की टीम ने कांग्रेस नेता और क्रेडा के सदस्य कन्हैयालाल अग्रवाल के घर पर छापा मारा. साथ ही दुर्ग शहर के एनसी नाहर के यहां इनकम टैक्स ने छापा मारा है. नाहर के आवास पर इनकम टैक्स की टीम सुबह 6 बजे पहुंची.
इसके अलावा भिलाई के नेहरू नगर में भी कार्रवाई हुई. वहां भी सड़क के ठेकेदार के यहां छापेमारी की कार्रवाई जारी है. मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में कारोबारी विनोद जैन, सूरजपुर में आशीष अग्रवाल सहित जशपुर, रायगढ़ में भी ये कार्रवाई जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अलग-अलग ठिकानों पर जारी छापेमारी में लगभग 150 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी शामिल है.
दुर्ग सम्भाग में आयकर विभाग का छापा ,,कारवाही जारी
